एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने खोला राज (Photo: Instagram/@divyaagarwal_official)एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने खोला राज (Photo: Instagram/@divyaagarwal_official)

Bigg Boss का घर हमेशा से अपने विवादों, लड़ाइयों और अनसुने किस्सों को लेकर चर्चा में रहा है। शो को लेकर दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं कि आखिर 24 घंटे कैमरों की निगरानी में रहने वाले इस घर के अंदर क्या-क्या होता है। अब बिग बॉस OTT सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने शो से जुड़े कई ऐसे राज खोले हैं, जिनके बारे में लोग अक्सर जानना चाहते हैं।

हाल ही में Shaardulogy पॉडकास्ट में पहुंचीं दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस हाउस के अंदर की जिंदगी, राशन, सिगरेट, शराब और कंटेस्टेंट्स की प्राइवेसी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के बाद लोग उनसे सबसे ज्यादा इन्हीं सवालों के जवाब जानना चाहते हैं।

केचअप और कॉफी लग्जरी लेकिन सिगरेट मिलती है

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि बिग बॉस के घर में खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी सख्त नियम होते हैं। कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी सामान्य चीजें भी वहां लग्जरी आइटम मानी जाती हैं, जो आसानी से नहीं मिलतीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई बार केचअप नहीं मिलने पर वह खुद ही जुगाड़ से उसे बनाने की कोशिश करती थीं।

हालांकि, राशन को लेकर सख्ती जरूर रहती है, लेकिन सिगरेट को लेकर मेकर्स का रवैया अलग होता है। दिव्या के मुताबिक, सिगरेट कोई लग्जरी आइटम नहीं है और कंटेस्टेंट्स को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है। यहां तक कि हर सुबह उनसे पूछा जाता है कि उन्हें किस ब्रांड की सिगरेट चाहिए और उसी हिसाब से उन्हें सिगरेट दी जाती है।

शराब और इंटीमेसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

दिव्या अग्रवाल ने शो से जुड़ी उस अफवाह पर भी जवाब दिया, जिसमें कहा जाता है कि वीकेंड का वार या पार्टी के दौरान कंटेस्टेंट्स को शराब दी जाती है। उन्होंने साफ कहा कि यह पूरी तरह गलत है। बिग बॉस के घर में किसी भी कंटेस्टेंट को शराब या किसी तरह का अल्कोहल नहीं दिया जाता। यह सिर्फ लोगों के बीच फैली एक अफवाह है।

जब कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ और इंटीमेसी को लेकर सवाल पूछा गया तो दिव्या ने हंसते हुए कहा कि लोग उनसे यह भी पूछते हैं कि क्या घर के अंदर सेक्स होता है। इस पर उन्होंने इशारों में कहा कि कैमरों के सामने भले ही सब कुछ नजर न आए, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है।

इसी दौरान शार्दूल पंडित ने मजाकिया अंदाज में कहा, होता तो बहुत कुछ है, लेकिन बाथरूम के अंदर। दिव्या ने यह भी बताया कि लोग उनसे इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि एक बार किसी ने यह तक पूछ लिया था कि क्या बिग बॉस के घर के अंदर वैक्सिंग करने के लिए लड़कियां आती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होता।

दिव्या ने बताए शो के अंदर के अनसुने किस्से

दिव्या अग्रवाल ने कहा कि बिग बॉस को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं हैं, लेकिन उनमें से कई बातें सिर्फ अफवाह होती हैं। उन्होंने शो के अंदर की जिंदगी, सुविधाओं और कंटेस्टेंट्स की दिनचर्या को लेकर कई ऐसे खुलासे किए, जिनसे दर्शकों को बिग बॉस हाउस की असल तस्वीर समझने का मौका मिला।