तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार ऐसा नतीजा देखने को मिला जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला दिया। द्रमुक (DMK) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के करीबी मंत्री KR प्रियकारूपण अपने गढ़ माने जाने वाले तिरुप्पत्तूर में सिर्फ एक वोट से हार गए। अभिनेता विजय की नई राजनीतिक पार्टी (TVK) ने यह सीट जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया।

यह मुकाबला सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि इस चुनाव का सबसे प्रतीकात्मक और चर्चित नतीजा माना जा रहा है।


क्या हुआ तिरुप्पत्तूर सीट पर?

तिरुप्पत्तूर में वोटों की गिनती आख़िरी राउंड तक बेहद रोमांचक रही। नतीजे आते ही साफ हो गया कि यह चुनाव पूरे राज्य का सबसे करीबी और अप्रत्याशित मुकाबला है।

आधिकारिक आंकड़े TVK के श्रीनिवास सेतुपति 83,375 वोट

DMK के KR प्रियकारूपण 83,374 वोट जीत का अंतर सिर्फ 1 वोट इस एक वोट की बढ़त ने पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल दी।


क्यों खास है यह हार?

KR प्रियकारूपण कई बार के विधायक रह चुके हैं वे एम. के. स्टालिन सरकार में मंत्री थे।तिरुप्पत्तूर में DMK की पकड़ मजबूत मानी जाती थी।TVK के लिए यह जीत उसके पहले चुनाव में बड़ी उपलब्धि है

यह नतीजा बताता है कि तमिलनाडु की राजनीति में नया समीकरण बन रहा है


इस सीट पर कौन-कौन थे मैदान में?

इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें शामिल थे। बीजेपी के तिरुमरन के सी AIPTMMK की Umadevi NTK की Ramya Mohan और कई निर्दलीय उम्मीदवार यहाँ 80.78% मतदान हुआ, जो राज्य के उच्च मतदान वाले क्षेत्रों में गिना गया।


राज्य का बड़ा चुनावी परिदृश्य

2026 तमिलनाडु चुनाव में TVK का उदय सबसे बड़ा राजनीतिक विकास माना जा रहा है। नतीजे इस प्रकार रहे:

TVK — 108 सीटें,DMK — 59 सीटें,AIADMK — 47 सीटे

कांग्रेस — 5 सीटें,PMK — 4 सीटें

TVK ने दशकों से तमिलनाडु की राजनीति पर हावी DMK,AIADMK की परंपरागत जंग को चुनौती देते हुए मजबूत शुरुआत की है। हालांकि, बहुमत के लिए उसे 118 सीटों की जरूरत है, इसलिए गठबंधन की संभावना बढ़ गई है।


तिरुप्पत्तूर की 1 वोट वाली हार इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश है

हर वोट मायने रखता है, और राजनीति कभी भी अप्रत्याशित मोड़ ले सकती है।