जैसी गंभीर बीमारी से लड़ना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता। और जब डॉक्टर ही यह कह दें कि जीवन के लिए केवल पांच साल बचे हैं, तो उम्मीद बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिल्म कसूर की अभिनेत्री लीसा रे ने हार नहीं मानी और मल्टीपल मायलोमा जैसी गंभीर बीमारी का डटकर सामना किया। हाल ही में पूर्व मिस इंडिया अदिति गोवात्रिकर के साथ बातचीत में उन्होंने 2009 में कैंसर डायगनॉज होने के दौर को याद किया।

Actor Lisa Ray Source : Pinterest
अंदर से आवाज आती थी कि सब ठीक हो जाएगा’
लीसा रे ने बताया कि उस कठिन समय में उनके भीतर से एक गहरी आवाज आती थी, जो उन्हें भरोसा दिलाती थी कि वह इस बीमारी से बाहर निकल जाएंगी। उन्होंने कहा, “अंदर से एक गहरी समझ या आवाज आ रही थी, जो कह रही थी, ‘सब ठीक हो जाएगा। तुम इससे उबर जाओगी। यह आसान नहीं होगा, लेकिन तुम इससे निकल आओगी।’ मुझे एहसास हुआ कि यह एक ऐसी चीज थी, जिसका मुझे सामना करना था और जिससे गुजरना था। यह उन सभी चीजों से जुड़ा था, जो पहले हुई थीं।”
जिंदगी और भगवान मुझे कुछ समझाना चाह रहे थे’
अभिनेत्री ने बताया कि कैंसर उनके बोन मैरो में काफी गहराई तक फैल चुका था। उनके मुताबिक, उस समय उन्हें महसूस हुआ कि वह अपनी वास्तविक जिंदगी नहीं जी रही थीं और अपने अलग-अलग रूपों को एक साथ नहीं जोड़ पाई थीं।
उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे जिंदगी, ब्रह्मांड और भगवान मुझे मजबूर कर रहे हों। अब समय आ गया है कि मैं बिना किसी डर और अपनी आवाज से समझौता किए, उस काम को करूं, जिसके लिए मैं बनी हूं और जो मैं वास्तव में हूं। जब कर्म पुराना हो जाता है तो इसका मतलब है कि वह फल देने के लिए तैयार है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह सुखद होगा, बल्कि इसका मतलब है कि आप उसका सामना करने के लिए तैयार हैं।”
‘मुझे शरीर से अलग होने जैसा अनुभव हुआ’
लीसा रे ने आगे बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें ऐसा अनुभव हुआ, जैसे वह अपने शरीर से बाहर निकल गई हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगभग शरीर से अलग होने जैसा अनुभव हुआ, जहां सचमुच मुझे लगा कि मैं अपनी बॉडी से बाहर चली गई हूं और महसूस कर रही हूं कि ‘ठीक है, सब ठीक है। मैं इससे उबर जाऊंगी।’ मेरा मानना है कि हमारा एक ‘हायर सेल्फ’ होता है, जिसने इस जीवन में आने से पहले ही एक तरह का समझौता किया होता है। मुझे लगता है कि मेरे ‘हायर सेल्फ’ ने इस अनुभव से गुजरने और उससे बाहर निकलने का फैसला पहले ही कर लिया था।”
लीसा रे के बारे में
लीसा रे अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और लेखिका भी हैं। उन्होंने 1994 में एक छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि 2001 में रिलीज हुई फिल्म कसूर से उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में वह आफताब शिवदसानी के साथ नजर आई थीं। इसके बाद 2005 में उन्होंने Water में काम किया, जिसे ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि बीमारी के बाद उन्होंने अपेक्षाकृत कम प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
