1

अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड और मॉडल-अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट वेकेशन लुक से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

1

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह स्टाइलिश बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। उनका यह वेकेशन लुक सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है।

1

शेयर की गई तस्वीरों में जॉर्जिया पूल के अंदर अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। खुले बाल, दमकता चेहरा और उनका कॉन्फिडेंट स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके ग्लैमरस लुक ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा बटोर ली है।

1

इन तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जॉर्जिया मालदीव में सुकून भरे पल बिता रही हैं। खूबसूरत समुद्री नजारों और शांत माहौल के बीच वह अपने वेकेशन को पूरी तरह एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों में मालदीव की प्राकृतिक खूबसूरती भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

1

फोटोज शेयर करते हुए जॉर्जिया एंड्रियानी ने कैप्शन में लिखा, Maldives Unposted Part 1 तस्वीरें पोस्ट होते ही उनके कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। हजारों यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर अपना प्यार जताया।

1

जॉर्जिया की तस्वीरों पर फैंस लगातार तारीफों भरे कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें Gorgeous कहा तो किसी ने Stunning लिखकर उनकी खूबसूरती की सराहना की। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें Cutie, Cool और Bold बताते हुए उनके स्टाइल की तारीफ की।

1

यह पहली बार नहीं है जब जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने ग्लैमरस फोटोशूट से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हों। वह अक्सर अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने फैशन और स्किन शो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।

1

अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी करीब चार साल तक अभिनेता अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2023 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह लंबे समय तक खुद को खालीपन महसूस करती रहीं और उनके लिए उस दौर से बाहर निकलना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

All Photos: Instagram @giorgia.andriani22

All Photos: Instagram @giorgia.andriani22