आपने अल्फा देखी क्या? | Source: Screengrabआपने अल्फा देखी क्या? Source : Screengrab

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शक इसे देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। इन्हीं में से एक सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बिकिनी पहनकर नदी पार करती नजर आ रही हैं। इस सीन ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है और यूजर्स अपनी-अपनी राय खुलकर रख रहे हैं।

सेकेंड हाफ का सीन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

फिल्म ‘अल्फा’ के सेकेंड हाफ में एक सीन है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक मिशन के दौरान नदी पार करती दिखाई देती हैं। इस दौरान दोनों बिकिनी में नजर आती हैं। फिल्म रिलीज होने के कुछ ही समय बाद इस सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

1

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इस सीन को फिल्म का हिस्सा मानते हुए सामान्य बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गैर-जरूरी करार दिया। सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर लगातार बहस जारी है।

1

किसी ने कहा ‘चार्म खत्म हो गया’, तो किसी ने बताया ‘किलर लुक’

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि YRF की फिल्मों में एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना जैसे अब तय हो गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे सीन स्पाई फिल्मों का असली चार्म खत्म कर देते हैं।

कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है या फिर बिकिनी कैलेंडर शूट। एक यूजर ने लिखा कि कहानी में इस तरह के सीन की आखिर क्या जरूरत थी। वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि स्पाई फिल्म देखने गए थे, लेकिन बिकिनी शूट देखकर लौट आए। कई यूजर्स का कहना था कि यशराज की स्पाई फिल्मों में ऐसे ग्लैमरस सीन्स अब आम बात हो गए हैं।

हालांकि, दूसरी ओर बड़ी संख्या में फैन्स ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लुक की जमकर तारीफ भी की। कई लोगों ने दोनों अभिनेत्रियों को बिकिनी में “किलर” बताया और लिखा कि दोनों इस लुक में बेहद शानदार नजर आ रही हैं।

पहले भी बिकिनी सीन्स को लेकर उठ चुके हैं सवाल

फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के रिलीज होते ही जहां इसकी कहानी और एक्शन की चर्चा हो रही है, वहीं बिकिनी सीन भी सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म में बिकिनी सीन को लेकर विवाद या बहस देखने को मिली हो। इससे पहले ‘कॉकटेल’ में कृति सेनन के बिकिनी क्लोजअप शॉट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। उस समय कुछ यूजर्स का कहना था कि अगर दूसरी फिल्मों में अभिनेत्रियों के कपड़ों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो बिकिनी सीन्स को लेकर भी एक जैसा नजरिया अपनाया जाना चाहिए। कई लोगों ने उस बहस के दौरान सोशल मीडिया पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया था।