1बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। 61 साल के आमिर खान जल्द ही तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं, जिसकी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

2

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गोरी स्प्रैट के साथ आने वाली 5 जुलाई को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी किसी तामझाम के बिना, उनके घर पर बेहद सादगी और निजी अंदाज में संपन्न होगी।

3

आमिर खान के घर में शहनाई बजने की खबर से जहाँ उनके परिवार वाले और फैंस बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने इस शादी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राखी के कई वीडियोज इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं।

4

पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा। राखी ने कैमरों के सामने कहा, आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर सारा रिकॉर्ड आपने ही तोड़ दिया है।

5

राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे एक्टर की पर्सनल लाइफ पर तीखे सवाल दागते हुए कहा, कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो और कितने बच्चे पैदा करते हो! राखी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

6

आमिर खान पर चुटकी लेते हुए राखी ने मजाकिया लहजे में यह भी पूछ लिया कि क्या यह आमिर सर की आखिरी शादी है या इसके बाद वह चौथी शादी भी करेंगे? राखी ने कहा कि अगर चौथी शादी की नौबत आती है, तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

7

बॉलीवुड सुपरस्टार पर निशाना साधते हुए राखी सावंत ने आगे कहा कि आमिर सर को शादी करने के लिए सिर्फ हिंदू लड़कियां ही पसंद आती हैं, इसलिए वह अगली शादी के लिए रेडी हैं। राखी के इस अजीबोगरीब बयान पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

8

राखी सावंत के इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खुद राखी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि राखी के खुद के पति भी नहीं टिकते और उनका भी दो बार तलाक हो चुका है, इसलिए उन्हें दूसरों पर नहीं बोलना चाहिए।

9

आपको बता दें कि आमिर खान इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादियां कर चुके हैं और दोनों से उनका तलाक हो चुका है। दो शादियों से आमिर के तीन बच्चे हैं, और अब 61 वर्ष की उम्र में वे गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।