रेहान फ़ज़ल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले की जिलाधिकारी (DM) टीना डाबी नजर आ रही हैं। वीडियो गणतंत्र दिवस समारोह का बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि झंडा फहराने के बाद जब सलामी देने का समय आता है, तो IAS टीना डाबी पहले एक दिशा में सलामी देती हैं और फिर अचानक दूसरी ओर मुड़कर सलामी देने लगती हैं। इस दौरान वह थोड़ी असहज और घबराई हुई भी नजर आती हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य मानवीय भूल बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान की है, जहां टीना डाबी बतौर जिला कलेक्टर मौजूद थीं।
