रेहान फ़ज़ल
अमेरिका से जारी तनातनी के बीच ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति को नया तेवर दे दिया है। ईरान ने अपनी बिसात पर सबसे बड़ा मोहरा चलते हुए अमेरिका के जानी दुश्मन अहमद वाहिदी को सेना में नंबर-2 की हैसियत दी है। वाहिदी अब सीधे तौर पर ईरान के सैन्य ऑपरेशनों को कंट्रोल करेंगे।
इतना ही नहीं, प्रोपेगेंडा और सलाह मशविरे की टीम को भी नया किया गया है। जहां मोहम्मद अकरमिनिया को सेना की आवाज (प्रवक्ता) बनाया गया है, वहीं पुराने अनुभवी अली फदावी को मुख्य सलाहकार की कुर्सी दी गई है। ईरान के इन तेवरों से साफ है कि वह अमेरिका के खिलाफ किसी भी मोर्चे पर झुकने को तैयार नहीं है।
