
रियाद: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ग्लोबल झारखंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (GJWA) के द्वारा प्रवासियों के लिए एक बिजनेस सेटअप मास्टर प्रोग्राम का आयोजन किया गया, इसे ज़रिए प्रवासियों को एक मंच पर जोड़ने और उन्हें पेशेवर तौर पर आगे बिजनेस मे बढ़ाने की एक मज़बूत कोशिश की जा रही है। इस तंजीम की क़ियादत पत्रकार शहज़ीन इरम कर रही हैं, जो अपनी तालीम, तजुर्बे और दूरअंदेश सोच के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं। अरब न्यूज़ में काम कर चुकी शहज़ीन आज रियाद में एक ऐसी पहचान बन चुकी हैं, जो लोगों को सिर्फ जोड़ती ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाती हैं।
मास्टर क्लास में बिज़नेस सेटअप पर विस्तृत चर्चा
30 अप्रैल की शाम GJWA की तरफ़ से एक अहम मास्टर क्लास का आयोजन किया गया, जिसमें बिज़नेस शुरू करने से लेकर उसे सफलतापूर्वक चलाने तक के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यह बताया गया कि सऊदी अरब में कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया क्या है, किन नियमों का पालन ज़रूरी है और किस तरह एक बिज़नेस को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और व्यावहारिक जानकारी हासिल की।
तजुर्बेकार शख्सियतों की मौजूदगी से बढ़ी अहमियत
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेराजुन नबी रहे, जो कंपनी सेटअप के क्षेत्र में माहिर माने जाते हैं। उन्होंने आसान और असरदार अंदाज़ में बिज़नेस से जुड़ी बारीकियों को समझाया, जिससे लोगों को काफ़ी फ़ायदा हुआ। वहीं तंजीम के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तनवीर ने झारखंडी समुदाय को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है, जो क़ाबिले-दाद है। इस मौके पर महफूज़, एहसान, असद समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे, जिनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। समाज सेवी रफीक अहमद भी इस प्रोग्राम मे शामिल हुए।

GJWA बना प्रवासियों के लिए मज़बूत सहारा
GJWA आज सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि रियाद में रहने वाले झारखंडी लोगों के लिए एक परिवार बनता जा रहा है। यह तंजीम न सिर्फ सामाजिक जुड़ाव को मज़बूत कर रही है, बल्कि लोगों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी दे रही है। अगर आप रियाद में रहते हैं और झारखंड से ताल्लुक़ रखते हैं, तो यह मंच आपके लिए सीखने, नेटवर्क बनाने और आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
शाहज़ींन इरम कौन है?
शाहज़ींन इरम भारत मे झारखंड राज्य की रहने वाली हैं और काफी लम्बे समय से सऊदी मे परिवार के साथ रहती हैं, शाहज़ींन इरम पेशे से पत्रकार हैं और समाजिक रूप से एक्टिव रहती हैं शाहज़ींन इरम जी महिला शास्क्तिकरण की मिसाल है इन्ही की दुर्णदेशी सोच ने इस ऑर्गनाइजेशन को कायम किया है जिससे झारखंडी समुदाय के लोगो को इससे जोड़ा जाए और उनकी जो समस्याए हैं उसको समय से दूर किया जा सके l
