रांची, क़लम लोक सं:
झारखंड के 3 जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के द्वारा हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड के 3 जिलों में अगले दो दिनों तक भयंकर बारिश की चेतावनी दी गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र ने इन तीनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में भयंकर बारिश हो सकती है । इसलिए लोगों को सावधान रहने कि ज़रूरत है। इन इलाकों में पेड़, कच्चे मकान गिरने की पूरी पूरी संभावना हैं। इसलिए लोग ऐसी जगहों में जाने से विशेष सतर्कता बरतें।
मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अपर एयर सर्कुलेशन के असर से 25 अगस्त को एक लो प्रेशर एरिया बनेगा। वहीं, मानसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है। इसके असर से झारखंड में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिल सकती है।
चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले मेंभयंकर बारिशहो सकती है। कोडरमा, बोकारो, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची, खूंटी, गिरिडीह और धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किये गये हैं, उन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
