आजकल कमजोरी, थकान और शरीर में ऊर्जा की कमी की समस्या काफी आम हो गई है. ऐसे में कई लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं, जो शरीर को जल्दी पोषण और ताकत दे सकें. इन्हीं में एक नाम है Liver यानी जानवरों का कलेजा. इसे प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स का अच्छा स्रोत माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.

पोषण से भरपूर होता है Liver

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Liver में आयरन, विटामिन A, विटामिन B12, फोलेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. खासतौर पर जिन लोगों में खून की कमी या कमजोरी की समस्या होती है, उनके लिए यह फायदेमंद माना जाता है.

अमेरिका के कृषि विभाग United States Department of Agriculture (USDA) के अनुसार, बीफ लिवर में बड़ी मात्रा में विटामिन B12 और आयरन पाया जाता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है.

कमजोरी और थकान में कैसे करता है मदद?

डॉक्टर्स के अनुसार, शरीर में आयरन और विटामिन B12 की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है. Liver इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

हालांकि, Liver हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें विटामिन A और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में विटामिन A की अधिकता हो सकती है, जो नुकसानदायक साबित हो सकती है.

गर्भवती महिलाओं, हाई यूरिक एसिड, गाउट या हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए. इसके अलावा, बहुत ज्यादा मात्रा में Liver खाने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ सकता है.

कितनी मात्रा में खाना सही?

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, सप्ताह में एक या दो बार सीमित मात्रा में Liver खाना पर्याप्त माना जाता है. इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए ताकि संक्रमण का खतरा कम रहे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि Liver पोषण से भरपूर फूड है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. कमजोरी दूर करने के लिए सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित व्यायाम भी जरूरी है.