अदनान आलम

तेहरान: ईरान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था और लगातार गिरते ईरानी रियाल ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है। डॉलर की बेकाबू कीमतों के कारण तेहरान समेत कई बड़े शहरों में बाजार पूरी तरह बंद हो गए, जिसके बाद व्यापारियों और दुकानदारों ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। हालात को संभालने के लिए ईरान सरकार ने टैक्स नियमों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है।

व्यापारियों के दबाव और राष्ट्रव्यापी विरोध के बीच ईरान की टैक्स अथॉरिटी ने सरकार की मंजूरी के बाद राहत पैकेज की घोषणा की। अधिकारियों के मुताबिक, इन फैसलों का मकसद कारोबारियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करना है।

सरकार के 3 बड़े फैसले

टैक्स अथॉरिटी के प्रमुख ने बताया कि व्यापारियों को राहत देने के लिए तीन अहम कदम उठाए गए हैं:

  1. टैक्स फाइन में राहत: इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस जारी न करने पर लगने वाले 100 प्रतिशत जुर्माने को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  2. VAT नोटिस में बदलाव: वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) से जुड़े नोटिसों में व्यापारियों के पक्ष में संशोधन किया गया है।
  3. समय सीमा बढ़ाई गई: कार्ड मशीन से निकलने वाली रसीदों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस के रूप में स्वीकार करने की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।

डॉलर की मार से बाजार बेहा

तेहरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख हामिदरेज़ा रस्तेगार ने मौजूदा हालात को “आर्थिक आपदा” बताया है। उनका कहना है कि विदेशी मुद्रा, खासकर डॉलर की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ने व्यापारियों के बिजनेस मॉडल को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया है।

व्यापारियों का आरोप है कि वे जिस कीमत पर सामान बेचते हैं, दोबारा माल खरीदते समय डॉलर महंगा हो जाने के कारण उन्हें अतिरिक्त पैसा अपनी जेब से भरना पड़ता है।

सड़कों पर उतरी आम जनता

महंगाई और आर्थिक बदहाली के खिलाफ गुस्सा अब सिर्फ व्यापारियों तक सीमित नहीं रहा। तेहरान की सड़कों पर आम नागरिक भी बढ़ती कीमतों और गिरती क्रय शक्ति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक ईरान डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए ठोस और दीर्घकालिक नीतियां नहीं अपनाता, तब तक सरकार की ये राहतें केवल अस्थायी समाधान साबित होंगी।

PUBLIC VOICE

TEST1

Your voice matters. Participate in our community poll and see what others think.

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

news@kalamlok.com

हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com