नवीदुल हसन
मैट्रिक परीक्षा में देर से पहुंचने पर छात्रा ने की आत्महत्या
बिहार में चल रही मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दूसरे दिन एक दुखद घटना सामने आई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में देर से पहुंचने के कारण एक छात्रा को केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। इससे परेशान होकर उसने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार को राज्यभर के 1699 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। दोनों पालियों में गणित की परीक्षा हो रही है। पहली पाली सुबह शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पुलिस की तैनाती के बीच सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
इसी बीच मसौढ़ी के खरजमा गांव की रहने वाली कोमल कुमारी की परीक्षा बरनी केंद्र पर थी। वह परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले अपने रिश्तेदार के गांव महाराजचक पहुंची थी। परीक्षा केंद्र वहां से लगभग 6 किलोमीटर दूर था।
सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग का समय था, लेकिन कोमल 9 बजकर 10 मिनट पर परीक्षा केंद्र पहुंची। नियम के अनुसार गेट बंद हो चुका था, इसलिए उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उसने काफी अनुरोध किया, लेकिन प्रवेश नहीं दिया गया।
परीक्षा छूट जाने से वह बेहद दुखी हो गई। कुछ देर बाद वह नदौल स्टेशन पहुंची और ट्रेन में सवार हो गई। तरेगना और मसौढ़ी कोर्ट स्टेशन के बीच महाराजचक गांव के पास उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, भागलपुर में एक सकारात्मक तस्वीर भी देखने को मिली, जहां एक दिव्यांग छात्र को पुलिसकर्मियों ने गोद में उठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वह समय पर परीक्षा दे सके।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
news@kalamlok.com
हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com