रेहान फ़ज़ल 

बांग्लादेश में हुए हालिया चुनाव में बंपर जीत के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे भव्य बनाने की योजना है।

जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा। शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार की प्राथमिकताओं और नीतियों पर सबकी नजर रहेगी।