वेनिस बिएनाले के इंडिया पवेलियन की वीआईपी ओपनिंग में श्लोका मेहता ने अपने मॉर्डन पावर ड्रेसिंग लुक से सबका ध्यान खींच लिया. शिमरी ब्लेजर, ऑलिव ग्रीन ट्राउजर और मिनिमल एक्सेसरीज में उनका इंटरनेशनल फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अंबानी फैमिली जहां भी जाती है, वहां उनका अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में वेनिस बिएनाले में देखने को मिला. वेनिस बिएनाले के इंडिया पवेलियन की वीआईपी ओपनिंग न सिर्फ आर्ट और कल्चर का शानदार सेलिब्रेशन बनी, बल्कि यह इवेंट फैशन लवर्स के लिए भी किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था. इस इवेंट में पूरी अंबानी फैमिली ने शिरकत की, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपने यूनिक स्टाइल से महफिल लूट ली, लेकिन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता का नया अंदाज सबसे ज्यादा मॉर्डन, पॉलिश्ड और इंटरनेशनल फैशन वाइब्स देता नजर आया. भले ही अनामिका खन्ना की साड़ी में नीता अंबानी के देसी अंदाज की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन श्लोका ने भी अपनी पावर ड्रेसिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया.

इस इवेंट के लिए उन्होंने कोई गाउन या ड्रेस नहीं चुनी, बल्कि अपने स्टाइल से यह साबित कर दिया कि पावर ड्रेसिंग भी उतनी ही ग्लैमरस और स्टेटमेंट मेकिंग हो सकती है. हमेशा की तरह श्लोका ने बिना ज्यादा ओवरडू किए अपने एलिगेंस और हाई फैशन से इंटरनेशनल इवेंट में चार चांद लगा दिए.

शिमरी ब्लेजर में दिखीं सुपर स्टाइलिश

इस खास मौके पर श्लोका ने सिल्वर-गोल्ड मैटेलिक ब्लेजर स्टाइल जैकेट पहनी, जिसका स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट एक पावरफुल लुक दे रहा था. जैकेट की स्लीव्स में फ्रिल डिटेलिंग दी गई थी, जो उसे मॉर्डन के साथ सटल टच दे रही थी. फ्रंट बटन क्लोजर और शिमरी टेक्सचर उनकी जैकेट को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था.

ऑलिव ग्रीन ट्राउजर ने दिया रॉयल टच

इस स्टेटमेंट ब्लेजर के साथ श्लोका ने ऑलिव ग्रीन सिल्क ब्रोकेड ट्राउजर पेयर किया था, जो बेहद खूबसूरत लग रहा था. ट्राउजर पर बना फ्लोरल बेल प्रिंट उसे रॉयल टच दे रहा था. खासतौर पर शिमरी जैकेट के साथ ऑलिव ग्रीन ट्राउजर का यह कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश नजर आया और लुक की खूबसूरती को और बढ़ा गया.

मिनिमल एक्सेसरीज में दिखा एलिगेंस

श्लोका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन हील्स और एमराल्ड ग्रीन ईयररिंग्स पहने थे. उन्होंने अपने सॉफ्ट वेवी बालों को खुला रखा था. वहीं ग्लोइंग मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और निखारा. ओवरऑल देखा जाए तो सिंपल अंदाज में भी श्लोका का लुक काफी पावरफुल लग रहा था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.