तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन के बाद जहां तृषा कृष्णन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वहीं उनकी पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी बेटी दिव्या साशा का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।

तमिल अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पिछले तीन दिनों से अपने जन्मदिन को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके जन्मदिन के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दीं। हालांकि, कुछ ही समय बाद तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ केक काटते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनकी ओर देखते हुए नजर आ रही थीं।

तृषा कृष्णन द्वारा शेयर की गई केक कटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तस्वीर में दिखाई दे रहे केक खास तौर पर विजय के जन्मदिन के लिए तैयार करवाए गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि इस खास मौके के लिए अलग-अलग तरह के स्पेशल केक मंगवाए गए थे।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गईं। वहीं दूसरी ओर विजय की पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से विजय और संगीता स्वर्णलिंगम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि चुनाव के दौरान संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

विजय और संगीता के तलाक मामले में अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन उस कार्यक्रम में संगीता और उनके दोनों बच्चे कहीं नजर नहीं आए। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।

इसी बीच विजय के जन्मदिन पर जहां तृषा ने उनके साथ केक काटते हुए तस्वीर शेयर की, वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें संगीता अपनी बेटी दिव्या साशा का हौसला बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दिव्या एक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थीं और संगीता वहां उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद थीं।

थलापति विजय ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद उनकी पत्नी संगीता के साथ जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि संगीता लंबे समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया की नजरों से दूर हैं। वहीं उनके बेटे जेसन संजय इन दिनों अपने निर्देशन करियर की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म सिग्मा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, लोगों की निगाहें अब भी विजय और संगीता के तलाक मामले पर टिकी हुई हैं।
