शेख अर्शी
आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को मेरा युवा भारत, कैमूर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड, कैमूर के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा कलेक्ट्रेट, कैमूर से एकता चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया द्वारा की गई।
इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर भभुआ विधानसभा के विधायक श्री भरत बिंद जी ने रवाना किया। मौके पर अतिथि के रूप में कृष्णा जायसवाल (सदस्य, नागरिक परिषद आयोग, पटना), मनोज जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष, क्रियान्वयन समिति, कैमूर), संतोष खरवार (जिला महामंत्री, कैमूर), दिलीप कुमार (जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड), बिरजू पटेल (समाजसेवी) एवं अभय द्विवेदी (एस.एफ.डी., अ.भा.वि.प.) उपस्थित रहे।
हरी झंडी दिखाने के उपरांत माननीय विधायक द्वारा पदयात्रा में शामिल सभी युवाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री भरत बिंद ने कहा कि हम सभी को अपने मताधिकार की पहचान करनी होगी। साथ ही उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर बनने वाले युवाओं को प्रेरित किया कि वे आने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में स्योर सक्सेस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर, अखलासपुर के संचालक विकास कुमार एवं आनंद कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूनिक कोचिंग क्लासेस के युवाओं की भी सहभागिता रही।
पदयात्रा के अंत में माननीय विधायक एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही फर्स्ट टाइम वोटर बने युवाओं को बैज लगाकर तथा फूल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक प्रकाश यादव, सौरभ पांडे, अंजीत कुमार, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, अभय दुबे, संतोष कुमार सिंह, हिमांशु कुमार गुप्ता, अभिनव द्विवेदी, निरंजन कुमार, पार्ट टाइम स्वीपर राधा कृष्ण शर्मा सहित जिले भर के तमाम युवा मंडल, महिला मंडल तथा युवा साथीगण मौजूद रहे।
