वीडियो बनाने और एडिट करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Meta अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप Edit में कई नए फीचर जोड़ने जा रही है। कंपनी जल्द ही इसमें AI Assistant और Desktop Version लॉन्च करेगी, जिससे Reels एडिट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
AI असिस्टेंट देगा कंटेंट आइडिया
Meta का नया AI असिस्टेंट Instagram Insights का विश्लेषण करके क्रिएटर्स को बेहतर कंटेंट बनाने के सुझाव देगा। यह बताएगा कि किस तरह का कंटेंट ज्यादा देखा जा रहा है और कौन-से वीडियो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही यह ट्रेंडिंग ऑडियो और नए कंटेंट आइडिया भी सुझाएगा, जिससे Reels की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।
डेस्कटॉप पर भी कर सकेंगे एडिटिंग
Meta Edit ऐप का डेस्कटॉप वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है। इससे यूजर्स बड़े स्क्रीन पर वीडियो एडिट कर सकेंगे और उन्हें ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। मोबाइल और कंप्यूटर के बीच काम को सिंक करने की सुविधा भी होगी, जिससे जहां काम छोड़ा होगा, वहीं से आगे एडिटिंग जारी रख सकेंगे।
नए फीचर्स पहले टेस्ट कर सकेंगे
क्रिएटर्स
कंपनी ऐप में एक नया Beta Tab भी जोड़ने वाली है। इसके जरिए क्रिएटर्स नए और एक्सपेरिमेंटल फीचर्स को आम यूजर्स से पहले इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही वे Meta को फीडबैक भी दे सकेंगे।
CapCut को टक्कर देने के लिए
लॉन्च हुई थी ऐप
Meta ने Edit ऐप को CapCut जैसी वीडियो एडिटिंग ऐप्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि इस ऐप से एडिट किए गए वीडियो ज्यादा सेव और शेयर किए जाते हैं, जिससे क्रिएटर्स की पहुंच बढ़ती है।
