बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण कर दिया गया है। यह स्टेडियम न केवल लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का स्थायी होम ग्राउंड होगा, बल्कि साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी के लिए भी एक बेहद महत्वपूर्ण वेन्यू साबित होने वाला है। स्टेडियम का अनावरण पूजा-पाठ के साथ किया गया। जहां पंडितों ने पूजा की है। इस स्टेडियम के बनने के बाद किंग खान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए इसे अपने एक पुराने सपने का सच होना बताया।

P | Source: Pinterest

Source : Pinterest

क्या कहा शाहरुख खान ने?

इस खास मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा कि यह सिर्फ एक खेल का मैदान नहीं है, बल्कि यहां मनोरंजन, परिवार और यादों का एक पूरा पैकेज मिलेगा. इस बड़े प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए किंग खान ने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव संजोग गुप्ता का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया. शाहरुख खान ने इस उपलब्धि को "अकेले की जीत के बजाय सामूहिक प्रयास" बताया। पोस्ट में आगे कहा गया, 'जयभाई का विशेष धन्यवाद, जो इस सफर में बहुत मददगार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी और उसके सीईओ संजोग गुप्ता का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को पूरा समर्थन दिया।

क्या हैं नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड?

नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड लॉस एंजिलिस में तैयार किया गया नया क्रिकेट परिसर है, जिसका मकसद अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को मजबूत करना और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ये मैदान मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेना वाली लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम का नया घरेलू मैदान होगा।