Source: Pinterest

Source: Pinterest

ICC Women's T20 World Cup 2026 अब अपने आखिरी और सबसे दिलचसप् दौर में पहुंच गया है। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दुनिया की 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब सिर्फ चार टीमें ही खिताब जीतने की संभावना में बची हैं। ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं दूसरी तरफ भारत और न्यूजीलैंड अपने आखिरी ग्रुप मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर सेमीफाइनल और फाइनल पर लगातार टिकी हुई है।

सेमीफाइनल में किसका मुकाबला किससे होगा? बेहद इंतज़ार

ग्रुप चरण खत्म होने के बाद दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी तय हो गए हैं। ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। वहीं ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। चारों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए दोनों मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जो टीम इन मुकाबलों में जीत हासिल करेगी, वही फाइनल में पहुंचेगी।

तीन टीमों के पास है चैंपियन बनने का अनुभव

सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहले भी महिला टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका अभी तक इस ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी है। पिछले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। इस बार टीम उस कमी को पूरा करने की कोशिश करेगी। हालांकि उसके सामने मजबूत इंग्लैंड की चुनौती होगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी शानदार फॉर्म में है और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले? जानिए

पहला सेमीफाइनल 30 जून को लंदन के द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इसी मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा, जिसकी शुरुआत रात 11 बजे होगी। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर फाइनल खेलेंगी। इसी मुकाबले के बाद महिला टी20 विश्व कप 2026 की नई चैंपियन टीम का फैसला होगा।

ऑस्ट्रेलिया पर रहेंगी सबकी नजर

इस बार ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में शानदार खेल दिखाया और अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम का रिकॉर्ड भी महिला टी20 विश्व कप में काफी मजबूत रहा है, इसलिए उसे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वहीं इंग्लैंड घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका भी उलटफेर कर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को सेमीफाइनल और फाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।