महताब नोमानी:

अभी गर्मियों का समय है और गर्मियों के समय ऐसे कई खाद्य पदार्थ होते हैं जो ज़्यादा खाये जाने चाहिए और कुछ जो थोड़े कम खाये जाने चाहिए। लोग अक्सर सलाह देते हैं कि गर्मियों में अंडे खाने से बचना चाहिए क्योंकि अंडा गर्म होता है और यह गर्मियों में फायदे से ज्यादा नुकसान करता है। जबकि अंडे के कई फायदे भी होते हैं और यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन A, विटामिन D और अन्य प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गर्मियों में अंडे खाने चाहिए ?

गर्मी में अंडे खाने चाहिए या नहीं:-

आहार विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा सानवाल्का कहती हैं कि यह लोगों की एक गलत धारणा है कि अंडे गर्मियों में नहीं खाए जाने चाहिए। हां अंडा प्राकृतिक रूप से गर्म है लेकिन यह एक सम्पूर्ण भोजन भी है। यह कैल्शियम, लोहा और फास्फोरस जैसे विभिन्न विटामिन और खनिजों में समृद्ध है। यह आमतौर पर माना जाता है कि गर्मी के दौरान अंडे खाने से पाचन संबंधी समस्या बढ़ जाती है लेकिन यह भी सच नहीं है। वास्तव में अंडे गर्मियों में गर्मी से निपटने में आपकी सहायता कर सकते हैं। चूंकि वे कई पोषक तत्वों में समृद्ध हैं इसलिए वे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, जिससे गर्मियों में शरीर स्वस्थ रहता है।

गर्मियों में कितने अंडे खाने चाहिए: -

डॉक्टर नेहा सानवाल्का का कहना है कि गर्मियों के दौरान प्रतिदिन एक या दो अंडे खाना आपके लिए ठीक है लेकिन उस से ज्यादा अंडे खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। वहीँ बॉडीबिल्डर्स या जो लोग मांसपेशियों का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं, वे हर दिन चार से छह अंडे खाते हैं। पर उन्हें गर्मी के दौरान प्रतिदिन 2-3 अण्डों तक का ही सेवन करना चाहिए। चूंकि अंडे गर्मी पैदा करते हैं, उन्हें ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है !

अंडे खाने के नुकसान:-

गर्मियों में अगर आप ज्यादा अंडे खाते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. सिर्फ इतना ही नहीं सीधा किडनी पर इसका असर पर पड़ता है. क्योंकि अंडे में प्रोटीन काफी होता है. इसके लिए यह किडनी के लिए बेहद नुकसानदायक है. इसलिए गर्मियों में खाने से बचें !

दिल की बीमारी वाले लोगों के लिए हानिकारक:-

अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है. इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए. दिल की बीमारी वाले लोगों को रिस्क बढ़ जाता है.

एलर्जी:-

कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी भी होती है, इसलिए उन्हें अंडे खाने से बचना चाहिए. अगर आप एक लीमिट में अंडे खाते हैं तो इससे आपको नुकसान नहीं होगा.

पेट में दर्द और गैस की समस्या:-

अगर आप अंडे को अच्छे से उबालकर नहीं खाते हैं. इससे आपके पेट में सूजन, उल्टी, दर्द, गैस जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए गर्मियों में अंडे को ठीक से उबालकर खाना चाहिए.