आम्रपाली दुबे ,पवन सिंह और काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव। | Source: Chrome

आम्रपाली दुबे ,पवन सिंह और काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव।Source : Chrome

जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ का लेटेस्ट एपिसोड मनोरंजन के साथ-साथ कई चर्चाओं से भरपूर रहा। शो में आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव नजर आए। एपिसोड में जहां आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के सामने शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में बात रखी, वहीं काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते और उससे जुड़े अनुभवों पर बात की।

आम्रपाली ने पवन से कही शादी की बात

एपिसोड में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के बीच बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना मुश्किल हो सकता है। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने का सुझाव दे दिया।आम्रपाली की बात सुनकर कुछ पल के लिए माहौल शांत हो गया, लेकिन बाद में दोनों हंसने लगे। बातचीत से साफ हुआ कि यह बात गंभीर शादी के प्रस्ताव के तौर पर नहीं, बल्कि शो में हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई थी।पवन सिंह ने भी इसी अंदाज में जवाब देते हुए बच्चे की जिम्मेदारी और काम के बीच संतुलन की बात की। आम्रपाली ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही काम करना पसंद करेंगी।

पवन सिंह ने बताया अकेलेपन का एहसास

बातचीत के दौरान आम्रपाली ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि लोगों की मदद करने वाले और बच्चों के साथ सहज रहने वाले पवन को क्या कभी अकेलापन महसूस होता है।इस पर पवन सिंह ने माना कि उन्हें कभी-कभी इस कमी का एहसास होता है। उन्होंने अपनी मां को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनकी मां भी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में परिवार बस जाए। बाकी चीजें उन्होंने भगवान पर छोड़ने की बात कही।

काजल राघवानी खेसारी लाल यादव को लेकर की बात

शो के इसी एपिसोड में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।काजल ने यह भी आरोप लगाया कि खेसारी के मोबाइल में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो थे। उनके मुताबिक, जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो इसे मनोरंजन का हिस्सा बताया गया। ये सभी बातें काजल ने शो में अपने अनुभव के तौर पर साझा की हैं।

मथुरा में तेज प्रताप के साथ नजर आईं काजल

एपिसोड में काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। दोनों मथुरा में रास कार्यक्रम से जुड़े दृश्य में नजर आए। शो में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

लगातार चर्चा में है ‘भोजपुरी बवाल’

जियो हॉटस्टार का ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों को एक साथ लाने को लेकर सुर्खियों में है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चेहरे शो में अपनी जिंदगी, रिश्तों और करियर से जुड़े कई किस्से साझा करते नजर आ रहे हैं।लेटेस्ट एपिसोड में भी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों और हल्के-फुल्के मजाक ने शो को खासा चर्चा में ला दिया।