Source: Pinterest

Source: Pinterest

Eggs Kejriwal History: नाम सुनकर राजनीति का ख्याल आता है, लेकिन 'Eggs Kejriwal' का किसी नेता या राजनीतिक दल से कोई नाता नहीं है। यह मुंबई की एक मशहूर एग डिश है, जो अपने लाजवाब स्वाद और अनोखी कहानी की वजह से दशकों से लोगों की पसंद बनी हुई है।

टोस्ट, चीज़, अंडे और हरी मिर्च से तैयार होने वाली यह डिश आज देश के कई कैफे और रेस्तुरंट के मेन्यू का हिस्सा है। अगर आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं इसकी दिलचस्प कहानी और फिर घर पर इसे बनाने का आसान तरीका।

Eggs Kejriwal Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मुंबई की मशहूर Eggs Kejriwal

2 ब्रेड स्लाइस

2 अंडे

1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़

2 बारीक कटी हरी मिर्च

2 चम्मच बारीक कटा स्प्रिंग अनियन

आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

थोड़ा मक्खन या तेल

बनाने का तरीका:

Eggs Kejriwal Recipe बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को हल्का सुनहरा होने तक टोस्ट कर लें। अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज़, बारीक कटी हरी मिर्च, स्प्रिंग अनियन और काली मिर्च पाउडर इन सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिये । इस मिश्रण को टोस्ट की हुई ब्रेड पर अच्छी तरह लगाए और पहले से गर्म ओवन या एयर फ्रायर में तब तक रखें, जब तक चीज़ पूरी तरह पिघलकर हल्का सुनहरा न हो जाए। दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा मक्खन या तेल डालकर अंडा फ्राई करें। अपने स्वाद के अनुसार चाहें तो ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और थोड़ा चीज़ भी डाल सकते हैं। जब अंडे का सफेद हिस्सा पूरी तरह पक जाए और जर्दी हल्की नरम रहे, तब इसे चीज़ वाले टोस्ट के ऊपर रखें। आखिर में तैयार Eggs Kejriwal को टोमैटो केचप, चिली फ्लेक्स या अपनी पसंद की सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इस मशहूर डिश के पीछे की कहानी

इस डिश की शुरुआत 1960 के दशक में मुंबई के दक्षिणी हिस्से में स्थित विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब से मानी जाती है। उस वक़्त क्लब के नियमित सदस्य और उद्योगपति देवी प्रसाद केजरीवाल अक्सर नाश्ते में टोस्ट पर चीज़, हरी मिर्च और फ्राइड एग वाली एक खास डिश मंगवाया करते थे।

धीरे-धीरे क्लब के दूसरे लोग भी वही डिश पसंद करने लगे। लोगों का इच्छा बढ़ने लगा। लोगों का डिमांड यही होता था कि"जो केजरीवाल साहब खाते हैं, वही हमें भी दीजिए।" देखते ही देखते यह डिश इतनी मशहूर हुई कि इसका नाम ही 'Eggs Kejriwal' पड़ गया। खास बात यह है कि यह नाम पूरी तरह एक व्यक्ति की पसंद से जुड़ा है, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

क्या है इस डिश की खास बात?

Eggs Kejriwal सिर्फ एक साधारण एग टोस्ट नहीं है, बल्कि मुंबई के फूड कल्चर का एक अहम हिस्सा माना जाता है। लगभग छह दशक पहले शुरू हुई यह डिश आज भी उतनी ही लोकप्रिय है। इसका आसान तरीका, कम सामग्री और शानदार स्वाद इसे घर पर बनाने के लिए भी एक बेहतरीन रेसिपी बनाता है।