
Source: Pinterest
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आज मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और धूल भरी हवाएं चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में कल रात हुई हल्की बारिश और तेज़ हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज़ धूप , कड़ाके की गर्मी और उमस के बाद आज सुबह मौसम काफी हद तक बदला नज़र आया। अब लोगों को मॉनसून का इंतज़ार है । भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी में मॉनसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। और साथ साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम का रुख बदल रहा है।
जबकि , कल पुरे दिन गर्मी से कोई छुटकर नहीं मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का तापमान कम से कम 31.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।
जाने एक दिन पहले का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते हुए 24 घंटों में कम से कम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ती हुई दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिनभर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।
जानिए आज कैसा है दिल्ली का मौसम?
IMD के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने केमध्यम हल्की तुूफान (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) और तेज़ बारिश होने की संभावना जताई है। दोपहर या शाम के समय कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना बताया जा रहा है।
अगले एक हफ्ते तक नहीं सताएगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, साथ ही 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच आसमान में बादल छाए रहने, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कई इलाकों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। अगर यह अनुमान कामयाब हुआ तो दिल्ली NCR वालों के लिए बड़ी राहत भडी बात साबित होगी।
