कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने की संभावना मजबूत होती नजर आ रही है। अगर दोनों देशों की महिला मुक्केबाज अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती हैं, तो 1 अगस्त को 60 किलोग्राम भार वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं।
Commonwealth Games2026:भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल मुकाबला (फाइनल!) जानिए पूरे समीकरणSource : Abp news.com
हाल ही में भारत के मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पाकिस्तान के सुगामा रहमान को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक और भारत-पाकिस्तान मुकाबले की उम्मीद महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग में बन रही है, जहां दांव पर गोल्ड मेडल होगा।
60 किलोग्राम वर्ग में बने फाइनल समीकरण
Commonwealth Games2026:भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल मुकाबला (फाइनल!) जानिए पूरे समीकरणSource : Abp news.com
28 जुलाई को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान दोनों की महिला मुक्केबाजों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान की फातिमा जाहरा ने न्यूजीलैंड की जॉर्डन विल्सन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं भारत की प्रिया घांघस ने मेजबान स्कॉटलैंड की नियाह मिचेल को 4-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
31 जुलाई को होगी कड़ी चुनौती
महिलाओं के 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पाकिस्तान की फातिमा जाहरा का सामना कनाडा की मैरी अल अहमादी से होगा। दूसरी ओर भारत की प्रिया घांघस इंग्लैंड की लुसी किंग्स के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। दोनों मुक्केबाजों के सामने फाइनल में जगह बनाने की चुनौती होगी।
गोल्ड के लिए हो सकती है भिड़ंत
अगर प्रिया घांघस और फातिमा जाहरा अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो 1 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसा होने पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का सबसे चर्चित मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली हर भिड़ंत की तरह इस मुकाबले पर भी दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें होंगी।
