एडवेंचर का शौक एक 24 वर्षीय युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। ब्राजील के साओ पाउलो में बंजी जंपिंग के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही के कारण युवती की मौत हो गई।


बिना रस्सी बांधे करवाई छलांग

मृतक युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने बंजी जंपिंग और उसका वीडियो बनवाने के लिए एक निजी एडवेंचर कंपनी को पैसे दिए थे। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा रस्सी ठीक से बांधे बिना ही उसे पुल से कूदने का इशारा कर दिया।

35 मीटर नीचे गिरने से मौत

जैसे ही युवती ने छलांग लगाई, वह सीधे करीब 35 मीटर नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उसके शरीर से कोई सुरक्षा रस्सी जुड़ी ही नहीं थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


लोगों में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कुछ कर्मचारी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।


जांच शुरू, कई लोग हिरासत में

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापरवाही के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।