शायना जमील
कैमूर जिले में आज से 'भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा' की विधिवत शुरुआत की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया। यह अभियान 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।

जागरूकता अभियान के मुख्य उद्देश्य
अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान जीवन रक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना है। प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया कि कैमूर जिला भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone) III में आता है, जो 'मध्यम जोखिम' की श्रेणी में है।
कार्यक्रमों की जानकारी
- 16 से 28 जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
- छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जैसे पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद और क्विज कॉम्पिटिशन, नारा लेखन आदि।
- प्रभात फेरी एवं मॉकड्रिल कराया जायेगा।
- राजमिस्त्री प्रशिक्षण (17-22 जनवरी): प्रखंड स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों और राजमिस्त्रियों को भूकंप रोधी भवनों के निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
- नुक्कड़ नाटक (17-28 जनवरी): सभी अंचलों में स्थानीय कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर लोगों को मनोरंजन के साथ आपदा बचाव के गुर सिखाए जाएंगे।
- फिल्म प्रदर्शन (15-28 जनवरी): प्राधिकरण से प्राप्त लघु फिल्मों और जागरूकता सामग्री का प्रचार-प्रसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर
किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन संचालन केंद्र (DEOC) ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
हेल्पलाइन नंबर: 101, 112
जिला आपातकालीन केंद्र (कैमूर): 06189-222080 है।
