भारत घूमने आए एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बिहार के भागलपुर जिले में घूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें बिहार का ऐसा जुगाड़ देखने को मिला, जिसने उनका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार को बेहद खूबसूरत और यहां के लोगों को बहुत प्यारा बताया।
Google Maps ने दिखाया 4 घंटे का रास्ता
अमेरिकी क्रिएटर टोनी क्लोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा, "Google Maps ने कहा 4 घंटे, बिहारियों ने कहा बैठो बेटा।"
दरअसल, उन्हें एक जगह पहुंचने के लिए Google Maps करीब 4 घंटे का रास्ता दिखा रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने गंगा नदी पार करने का ऐसा तरीका बताया, जिससे उनका सफर महज 20 मिनट में पूरा हो गया।
वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करे।
गंगा पार करने के लिए लिया नाव का सहारा
वीडियो में टोनी पहले बाइक से गंगा किनारे पहुंचते हैं। वहां पहुंचकर उन्हें पता चलता है कि जिस पुल के जरिए वे नदी पार करने की उम्मीद कर रहे थे, वह मौजूद नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने नाव के जरिए नदी पार करने का विकल्प सुझाया।
शुरुआत में टोनी थोड़े हैरान नजर आते हैं और नाव की सुरक्षा को लेकर सवाल भी पूछते हैं। हालांकि बाद में वह नाव पर सवार होकर गंगा पार करते हैं और पूरे सफर का आनंद लेते दिखाई देते हैं।
बिहार की तारीफ करते नहीं थके अमेरिकी मेहमान
सफर के दौरान टोनी स्थानीय लोगों से बातचीत करते हैं। वह बिहार के खान-पान, संस्कृति और यहां के लोगों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। वीडियो में वह कई बार कहते नजर आते हैं कि बिहार वास्तव में बेहद सुंदर है और यहां के लोग काफी मिलनसार हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अमेरिकी क्रिएटर ने बिहार के उस रूप को दिखाया है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "इन्होंने बिहार में जितना मजा किया है, उतना तो मैंने सालों में नहीं किया।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर बिहार की खूबसूरती और लोगों की सादगी दोनों साफ नजर आती हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अमेरिकी क्रिएटर के बिहारी अनुभव को खूब पसंद कर रहे हैं।
@Adnan

