मुंबई- क़लम लोक सं : भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय अभिनीत सुपरहिट फिल्म “रिश्ते” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल, 23 अगस्त को शाम 6:30 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। इसके बाद दर्शक इस फिल्म का आनंद रविवार, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे भी उठा सकेंगे। परिवार संग बैठकर इस भावनात्मक फिल्म को देखने का अलग ही अनुभव होगा।

एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण शर्मिला आर. सिंह और रौशन सिंह ने किया है। फिल्म को पहले ही दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है और अब यह छोटे पर्दे पर भी लोगों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि “रिश्ते” हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने वाली फिल्म है, जिसमें मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश भी है।

फिल्म के बारे में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने कहा, “रिश्ते सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है। यह कहानी हर परिवार को जोड़ने का काम करेगी और दर्शकों को अपनेपन का एहसास दिलाएगी।” वहीं, अभिनेत्री रति पांडेय ने भी अपने किरदार को खास बताया और कहा कि दर्शक इस फिल्म में उन्हें नए अंदाज में देखेंगे।

फिल्म “रिश्ते” की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के साथ आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पांडेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पांडेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पांडेय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है जबकि संगीत ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। कैमरा डायरेक्टर बासु हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। अब देखना होगा कि छोटे पर्दे पर इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा के जानकारों का मानना है कि “रिश्ते” वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहेगी।

PUBLIC VOICE

TEST1

Your voice matters. Participate in our community poll and see what others think.

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

news@kalamlok.com

हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com