भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी की नई फिल्म “पिया का घर” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुरू हो गई है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली।
फिल्म को लेकर काजल राघवानी ने कहा कि “पिया का घर” एक खूबसूरत पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रिश्तों की गहराई, प्यार और संस्कार को बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को अपने परिवार और अपनों की अहमियत का एहसास कराएगी। काजल ने कहा कि जौनपुर की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा और पूरी टीम के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी और उनके दिलों में खास जगह बनाएगी।”
फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव संभाल रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी राज ठाकुर निभा रहे हैं। निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि “पिया का घर” दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी पेश करेगी। फिल्म के भव्य लोकेशन और मजबूत स्टारकास्ट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के बाद यह भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय होगी। उनके अनुसार फिल्म एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जिसमें रिश्तों, प्रेम और संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी।
फिल्म में काजल राघवानी के साथ रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा परुल ठाकुर, रीना रानी, समर्थ चतुर्वेदी, रीमा सिंह, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, सोनी राज, संजय पांडेय और प्रशांत द्विवेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
news@kalamlok.com
हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com