रेहान फ़ज़ल
भारत ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के मंच पर ईरान का खुलकर समर्थन किया है। भारत ने ईरान के खिलाफ लाए गए एक अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव का विरोध करते हुए ईरान के पक्ष में वोटिंग की।
भारत के इस रुख से ईरान बेहद संतुष्ट नजर आया। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फजली ने भारत सरकार के इस फैसले की खुलकर सराहना की और कहा कि भारत ने न्याय और संतुलन का परिचय दिया है।
कूटनीतिक जानकारों के मुताबिक, भारत का यह कदम दोनों देशों के बीच रणनीतिक और राजनीतिक रिश्तों को और मजबूत कर सकता है।
