हैदराबाद के नजदीक एक सुनसान इलाके में गड्ढे से करीब 300 कुत्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पशु अधिकार संगठनों के अनुसार, जनवरी महीने में ही पूरे तेलंगाना राज्य में लगभग 900 आवारा कुत्तों की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों को योजनाबद्ध तरीके से मारकर यहां फेंका गया।
घटना के सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस और नगर निगम की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
