अदनान आलम
कैमूर: जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए आमजनों की कुल 25 मामलों से संबंधित समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की तत्काल जाँच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वे आमजनों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।
