सिर्फ प्यार और केमिस्ट्री पर शादी टिकती है—ये सोच थोड़ा अधूरी है। असल में शादी एक बड़ा फैसला है, जिसमें इमोशन्स के साथ-साथ समझदारी और क्लैरिटी भी उतनी ही जरूरी होती है। अगर बिना सोचे-समझे “हाँ” कह दिया, तो बाद में छोटी-छोटी बातें भी बड़े झगड़ों में बदल सकती हैं। इसलिए शादी से पहले कुछ जरूरी सवाल खुद से और अपने पार्टनर से जरूर पूछ लेने चाहिए।
1. पैसे और जिम्मेदारियों को लेकर क्या सोच है?
शादी के बाद सिर्फ दिल ही नहीं, खर्चे भी जुड़ते हैं। कौन कमाएगा, कैसे खर्च होगा, सेविंग्स कैसे होंगी—इन बातों पर साफ बातचीत जरूरी है, क्योंकि पैसों को लेकर मतभेद रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं।
2. करियर और लाइफ के बीच बैलेंस कैसे रहेगा?
क्या आप दोनों करियर को प्राथमिकता देंगे या फैमिली को? अगर किसी एक को समझौता करना पड़े तो क्या होगा? ऐसे सवाल भविष्य के कई कंफ्लिक्ट्स को पहले ही साफ कर देते हैं।
3. बच्चे चाहिए या नहीं और कब?
ये एक बहुत बड़ा फैसला होता है। अगर एक पार्टनर चाहता है और दूसरा नहीं, तो आगे चलकर रिश्ते में खटास आ सकती है। इसलिए इस पर पहले ही खुलकर बात करना जरूरी है।
4. झगड़े होने पर आप कैसे रिएक्ट करते हैं?
हर रिश्ते में मतभेद होते हैं, लेकिन उन्हें संभालने का तरीका ही रिश्ता मजबूत या कमजोर बनाता है। क्या आप बात करके सुलझाते हैं या चुप्पी साध लेते हैं
ये समझना जरूरी है।
5. उम्मीदें और लाइफस्टाइल कितनी मैच करती है?
शादी के बाद घर, जिम्मेदारियां, फैमिली, पर्सनल स्पेस इन सबको लेकर आपकी क्या एक्सपेक्टेशन है? अगर ये पहले क्लियर न हो, तो बाद में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
