देश में चुनावी माहौल खत्म होते ही महंगाई का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी ने राजनीति को भी गर्म कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे महंगाई की असली शुरुआत” बताते हुए केंद्र सरकार पर सीधा प्रहार किया है। उनके अनुसार, ये बढ़ोतरी सिर्फ आर्थिक मसला नहीं बल्कि चुनाव के बाद आम जनता पर पड़ा चुनावी बिल है।
यह चुनावी बिल है’ गैस सिलेंडर महंगा होने पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा हुआ यानि एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी।राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा मैंने कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
उनके मुताबिक फरवरी से अब तक कुल 1,380 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और सिर्फ तीन महीनों में 81% इज़ाफ़ा देखा गया।
पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कामगारों और छोटे व्यवसायों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि चायवाला,ढाबा
होटल,बेकरी,हलवाई सभी की रसोई पर सीधा बोझ बढ़ा है।उन्होंने कहा कि गैस की कीमत बढ़ने का असर सीधे आम लोगों की थाली पर पड़ेगा।
कमर्शियल सिलेंडर के बाद तेल महंगा होने की आशंका जताते हुए उन्होंने लिखा पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।
दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत
मिडिल ईस्ट में जंग के कारण सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है।
कई देशों में घरेलू सिलेंडर के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ रहा है।भारत में इसी बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, जिससे विपक्ष ये दावा कर रहा है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी बढ़ सकते हैं।
चुनावों के बाद बढ़ोतरी पर सवाल
हाल ही में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और नतीजे 4 मई को आने वाले हैं।ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि सरकार चुनावों के बाद तेल की कीमतों को लेकर बड़े कदम उठा सकती है।
