हमारा शरीर अक्सर बीमारी आने से पहले छोटे-छोटे संकेत देता है। लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें थकान, मौसम या दिनभर की भागदौड़ समझकर नजरअंदाज़ कर देते हैं।डॉक्टरों के अनुसार, यही छोटी लापरवाही आगे चलकर लिवर और किडनी जैसी महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि शरीर कभी अचानक बीमार नहीं होता, वह पहले संकेत देता है।


लगातार थकान और कमजोरी अगर बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका हुआ लगे, तो यह सामान्य नहीं है।लिवर और किडनी सही से काम नहीं करते तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे हर समय थकान महसूस होती है।


चेहरे और पैरों में सूजनसुबह आंखों के आसपास सूजन या शाम तक पैरों में भारीपन ये किडनी की समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।किडनी जब ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है।


पेट के दाईं ओर दर्द या भारीपन लिवर से जुड़ी समस्या होने पर दाईं तरफ हल्का दर्द या दबाव महसूस हो सकता है।इसे अक्सर लोग गैस या एसिडिटी समझ लेते हैं, जो आगे चलकर खतरा बन सकता है।


लिवर कमजोर होने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है।इससे भूख कम लगना, खाना न पचना और मुंह का स्वाद खराब होना जैसे लक्षण दिखते हैं।


अगर यूरिन का रंग लगातार गहरा पीला या भूरा हो रहा है, तो यह किडनी पर दबाव का संकेत हो सकता है।यह स्थिति लंबे समय तक रहे तो जांच जरूरी है।


लिवर खराब होने पर शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे स्किन पर खुजली या दाने निकल सकते हैं।


अगर ये लक्षण कुछ दिनों में ठीक न हों और लगातार बने रहें, तो इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

यह संकेत हो सकते हैं कि शरीर के अंदर कोई गंभीर समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है


समय पर ब्लड टेस्ट (LFT, KFT) कराएं

पर्याप्त पानी पिएं जंक फूड और शराब से दूरी रखें नियमित नींद और सही दिनचर्या अपनाएं

डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Saleha Wasim

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.