भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी को उनके साथ मस्ती करते हुए देखा गया। इसमें वे निरहुआ के नाम पर उनकी चुटकी लेते नजर आए।
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों स्टार्स अक्सर किसी न किसी फिल्म या अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ में भी साथ देखा जाता है, जिसकी वजह से उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अब लेटेस्ट वीडियो में पैपराजी को एक्ट्रेस के साथ निरहुआ के नाम पर मजाक करते हुए देखा गया।
मुंबई में स्पॉट हुए निरहुआ और आम्रपाली दुबे
दरअसल, भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को मुंबई में साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने पहले आम्रपाली दुबे को शॉपिंग के बाद बाहर देखा। वे पैप्स को देखकर “हाय” कहती हैं। इसके बाद पैप्स उन्हें ढूंढने की बात कहते हैं और एक पैपराजी उनसे कहता है, “आपके भैया गाड़ी में आपका इंतजार कर रहे हैं।”
इस पर आम्रपाली का मजेदार रिएक्शन देखने को मिलता है। वे कहती हैं, “तुम लोग पहले मेरा इंतजार कर रहे हो।” इसके बाद एक्ट्रेस अपनी गाड़ी तक पहुंचती हैं, जहां पहले से ही निरहुआ मौजूद होते हैं और उनका इंतजार कर रहे होते हैं।
पैपराजी ने निरहुआ के नाम पर ली चुटकी
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें पहले कैप्शन “निरहुआ की बहन” लिखा गया था। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दोबारा शेयर किया गया, जिसमें “आम्रपाली के साथ निरहुआ” लिखा गया। इस दौरान दोनों का रिएक्शन काफी दिलचस्प रहा। पैपराजी के साथ उनकी बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
रामभद्राचार्य ने भी ली थी निरहुआ की चुटकी
गौरतलब है कि एक बार निरहुआ और आम्रपाली दुबे को रामभद्राचार्य के आश्रम में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने आम्रपाली की ओर इशारा करते हुए निरहुआ से मजाक में पूछा था, “ई के हऽ… तोहार बहिन हई?” इस पर निरहुआ ने भी मजाकिया अंदाज में आम्रपाली को अपनी अर्धांगिनी कहा था, जिससे एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गई थीं। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
