Hhहैदराबाद से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइकर गलत दिशा से आ रही बस के सामने अपनी बाइक खड़ी कर देता है और ड्राइवर को सही लेन में लौटने के लिए मजबूर कर देता है। कुछ देर तक सड़क पर बहस का माहौल बना रहता है, लेकिन आखिरकार बस ड्राइवर को पीछे हटना पड़ता है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बाइकर की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


गलत लेन में आ रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TGSRTC की रूट 195W बस Waverock से Bachupalli की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस कथित तौर पर गलत साइड से सड़क पर आगे बढ़ रही थी, जिससे सामने से आने वाले वाहनों के लिए खतरे की स्थिति पैदा हो गई। तभी एक बाइकर ने बस के सामने अपनी बाइक रोक दी और ड्राइवर से सही लेन का इस्तेमाल करने को कहा।


विडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

F


बस ड्राइवर को लौटना पड़ा पीछे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर पहले आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बाइकर अपनी जगह से हटने से इनकार कर देता है। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत और बहस होती है। हालांकि युवक लगातार ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए ड्राइवर से सही रास्ते पर आने की मांग करता रहता है। आखिरकार बस चालक को रिवर्स गियर लगाकर पीछे जाना पड़ता है और फिर सही लेन से बस आगे बढ़ती है।


सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बाइकर की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन करवाने के लिए ऐसे जागरूक नागरिकों की जरूरत है। कुछ यूजर्स ने युवक को बहादुर बताते हुए लिखा कि उसने अकेले ही गलत काम के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।


जांच में जुटे अधिकारी

मामला वायरल होने के बाद TGSRTC ने घटना को गंभीरता से लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं Cyberabad Traffic Police ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमों के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता की मिसाल बता रहे हैं।