1बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपने रोमांटिक बीच वेकेशन को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 23 जून को दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की। अब कपल ने वेकेशन की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं।

2

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने वेकेशन एल्बम में कई खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में दोनों की शानदार बॉन्डिंग और सिजलिंग केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस भी उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

3

सामने आई तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का प्यार, अपनापन और एक-दूसरे के साथ बिताए जा रहे खूबसूरत पल तस्वीरों में साफ झलक रहे हैं, जिसने फैंस को काफी इंप्रेस किया है।

4

एक बेहद रोमांटिक तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी लेडी लव सोनाक्षी सिन्हा को प्यार से बाहों में लेकर उनके गाल पर Kiss करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनाक्षी के चेहरे पर खिली मुस्कान उनकी खुशी को बयां कर रही है और दोनों की यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है।

5

एक अन्य तस्वीर में सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। कपल की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्यार तस्वीर को और भी खास बना रहा है।

7

एक फोटो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर की बाहों में बाहें डाले बेहद खुश नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर खिली मिलियन डॉलर स्माइल इस बात का सबूत है कि वे अपने इस खास वेकेशन के हर पल को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।

7

इस बीच वेकेशन में सोनाक्षी का स्टाइलिश लुक भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग नजर आईं। उन्होंने खुले बाल, लाइट मेकअप और मिनिमल स्टाइल के साथ अपने बीच लुक को बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया।

8

जहीर इकबाल भी अपनी पत्नी सोनाक्षी के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दिए। व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में उनका कैजुअल लेकिन डैशिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की मैचिंग आउटफिट्स ने उनकी तस्वीरों में अलग ही चार चांद लगा दिए।

9

बीच किनारे बिताए गए इन खूबसूरत पलों में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ पूरी तरह क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री, प्यार भरे पल और शानदार बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

10

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जून 2024 में सादगी भरे समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के दो साल बाद भी दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत, ताजा और प्यार से भरा हुआ नजर आता है, जिसकी झलक उनकी हालिया वेकेशन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।

1

(All Photo:Instagram/aslisona)