ओलंपिक में देश का नाम रौशन करने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक  ने अपनी ऑटो-बायोग्राफी 'विटनेस' में लिखा है कि कैसे बचपन में टीचर ने उन्हें प्रताड़ित किया।  ट्यूशन टीचर ने साक्षी को बचपन में कई बार गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था ।  साक्षी ने आगे लिखा है कि  वह इस चीज को घर वालों को इस वजह से नहीं बता पाईं क्योंकि उन्हें लगता था कि यह उन्हीं की गलती है। 

अपनी किताब ने साक्षी ने ट्यूशन टीचर की घिनौनी हरकत के बारे में विस्तार से  लिखा है कि "मैं इस बारे में अपने घर वालों को नहीं बता पाईं क्योंकि मुझे लगता था कि इसमें मेरी ही गलती है।  मेरे स्कूल के दिनों ट्यूशन देने वाला टीचर मुझे प्रेशाान करता था । क्लास लेने के लिए बेवक्त अपने घर बुलाता और मुझे छूने की कोशिश करता था। साक्षी आगे लिखती हैं कि वह ट्यूशन क्लास जाने से डरने लगीं, लेकिन मैं अपनी मां को नहीं बता पाईं।"

2016 के ओलंपिक में जीता था मेडल

साक्षी मलिक 2016 रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था । इसके अतिरिक्त साक्षी कॉमनवेल्थ में भी तीन मेडल जीतने में काम्याब हुई हैं। साक्षी ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।  इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था ।