रेहान फ़ज़ल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचीं। इस दौरान लोकभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। यह भेंट औपचारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
