रेहान फ़ज़ल

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने विवादित बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक मतदाता पुनरीक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सपा सांसद ने दावा किया कि पुलवामा हमला किसी विदेशी साजिश का नतीजा नहीं था, बल्कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की साजिश थी।

सनातन पांडेय ने आरोप लगाया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश का माहौल बीजेपी के खिलाफ बन रहा था और जनता का ध्यान भटकाने के लिए पुलवामा कांड को अंजाम दिया गया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पुलवामा हमले जैसे संवेदनशील मुद्दे पर दिए गए इस बयान ने एक बार फिर राजनीति और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े सवालों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।