पटना में सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस युवा प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को उनके संगठनात्मक और प्रवक्ता के रूप में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया और आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. पांडेय के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। सम्मान समारोह के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा हुई।
डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी इस सम्मान को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बताते चलें कि डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है तथा वे देश की विभिन्न विश्वविद्यालयों में बतौर प्राध्यापक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
