tनई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2026 के दौरान मंगलवार सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाएगी। संसद परिसर में होने वाली इस बैठक को ‘मंगल मिलन’ नाम दिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के सभी सांसदों के शामिल होने की संभावना है।


किरण रिजिजू करेंगे सांसदों का स्वागत

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बैठक की शुरुआत में एनडीए सांसदों का स्वागत करेंगे। मानसून सत्र के दौरान होने वाली यह बैठक संगठनात्मक समन्वय और संसदीय रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।


पीएम मोदी का होगा सम्मान

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी जाएगी। इस अवसर पर एनडीए सांसद उनके नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों और आगे की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।


संसद सत्र के बीच अहम बैठक

मानसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों और मुद्दों पर चर्चा की तैयारी में है। ऐसे में एनडीए संसदीय दल की यह बैठक आगामी संसदीय कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।