करीना कपूर को पसंद आई 'माइकल'करीना कपूर को पसंद आई 'माइकल'

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्मी गतिविधियों के साथ-साथ प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘Michael’ की जमकर तारीफ की है। करीना ने फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले उनके भतीजे जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस की भी खूब सराहना की। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद अपने खास अंदाज में रिएक्शन देते हुए जाफर को टैग किया और उनके अभिनय की तारीफ की।

करीना ने Michael देखकर जाफर जैक्सन की तारीफ की

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ में उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने पॉप स्टार का किरदार निभाया है। फिल्म में माइकल जैक्सन के सुपरस्टार बनने के सफर और उनकी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उफ्फ्फ्फ… क्या फिल्म है, क्या शानदार परफॉर्मेंस!” उन्होंने जाफर जैक्सन को टैग करते हुए उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की और पोस्ट के साथ फायर और हार्ट इमोजी भी शेयर किए। करीना का यह रिएक्शन सामने आने के बाद उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर चर्चा करते नजर आए।

1

Michael की सफलता के बाद सीक्वल पर भी काम शुरू

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ इसी साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस को दर्शकों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारों ने भी पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक फिल्मों में अपनी जगह बनाई। फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल पर भी काम शुरू होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में करीना कपूर का फिल्म और जाफर जैक्सन की तारीफ करना भी चर्चा का विषय बन गया है।

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना की टीम ने दी सफाई

करीना कपूर हाल ही में एक वायरल पैपराजी वीडियो के बाद तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। मुंबई के एक जिम से बाहर निकलते समय उनका पेट थोड़ा बाहर नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, करीना की टीम ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं और अब वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।