अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित सर्पेंटाइन समर पार्टी में अपने बेहद ग्लैमरस रेड लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डिजाइनर स्टीव ओ स्मिथ की रेड एम्बेलिश्ड ड्रेस, मां नीता अंबानी के पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन और बेहद एलिगेंट स्टाइलिंग के साथ ईशा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसा था ईशा अंबानी का यह रॉयल और स्टनिंग लुक।

1

लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित सर्पेंटाइन समर पार्टी में ईशा अंबानी ने वाइब्रेंट रेड एम्बेलिश्ड ड्रेस पहनकर अपनी शानदार एंट्री की। उनका यह रॉयल और एलिगेंट लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।

2

ईशा अंबानी ने इस खास मौके पर डिजाइनर स्टीव ओ स्मिथ की रेड ड्रेस पहनी, जिसमें शीयर ब्लैक ट्यूल ओवरले, स्लीवलेस डिजाइन, क्रू नेकलाइन और एसिमेट्रिकल हेम ने उनके लुक को बेहद क्लासी और स्टाइलिश बना दिया।

3

अपने ग्लैमरस लुक को और खास बनाने के लिए ईशा अंबानी ने मां नीता अंबानी के पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन से डायमंड और रूबी ज्वेलरी चुनी। ऐशर-कट डायमंड ईयररिंग्स, कॉकटेल रिंग्स और स्टेटमेंट बटरफ्लाई रिंग ने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया।

4

ईशा ने अपने लुक को स्ट्रैपी वाइब्रेंट रेड हील्स, सॉफ्ट ग्लॉसी मेकअप और लो पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। ड्यूई बेस, रेड लिप शेड, न्यूट्रल आई मेकअप और हाइलाइटर ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

5

सर्पेंटाइन समर पार्टी में ईशा अंबानी का यह डिजाइनर इवनिंग लुक फ्लैपर-गर्ल ग्लैमर और मॉडर्न पार्टी स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण बना। फैशन और क्राफ्ट के प्रति उनका खास लगाव एक बार फिर उनके इस रॉयल अंदाज में साफ देखने को मिला।