20 साल की सारा अर्जुन इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म धुरंधर में हमजा की पत्नी के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा का लेटेस्ट एथनिक लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट में सारा किसी शाही राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। उनकी सादगी, खूबसूरती और एलिगेंट स्टाइल ने फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया है। आइए देखते हैं सारा अर्जुन के इस शानदार लुक की खास झलकियां।
धुरंधर में हमजा की पत्नी के किरदार से सभी को प्रभावित करने वाली 20 वर्षीय सारा अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को चौंका दिया था। मासूम चेहरा और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे। हालांकि सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, फैशन के मामले में भी सारा किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में वह ऑफ-व्हाइट अनारकली पहनकर किसी अप्सरा जैसी नजर आईं।
ऑफ-व्हाइट रंग के बेहद खूबसूरत अनारकली सूट में सारा अर्जुन का रॉयल अंदाज देखते ही बन रहा है। उनकी नेचुरल ब्यूटी और ग्रेस ने इस पूरे लुक को और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस ट्रेडिशनल अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सारा ने मशहूर ब्रांड शिल्पसूत्र का प्योर चंदेरी सिल्क ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहना है। इस आउटफिट पर बेहद खूबसूरत कढ़ाई की गई है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनारकली की कीमत करीब 52 हजार रुपये है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहा है।
सारा ने अपने आउटफिट के अनुसार मेकअप को भी बेहद सॉफ्ट और नेचुरल रखा है। हल्का काजल, सटल आई मेकअप, न्यूड शेड लिप्स और हल्का ब्लश उनके चेहरे की खूबसूरती को निखार रहा है। उनका यह मेकअप लुक देसी अंदाज में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।
अपने इस ड्रीमी एथनिक लुक को पूरा करने के लिए सारा ने सिल्वर जूलरी का चुनाव किया। हाथों में खूबसूरत चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग उनके लुक को खास बना रही है। खास बात यह है कि उन्होंने भारी-भरकम जूलरी से दूरी बनाई, जिससे उनका पूरा अंदाज बेहद क्लासी नजर आया।
बालों को भी सारा ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा है। हल्के वेवी और नेचुरल कर्ल्स के साथ खुले बाल उनके अनारकली लुक पर खूब जच रहे हैं। वहीं उनकी प्यारी मुस्कान इस पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रही है।
सारा सिर्फ एथनिक आउटफिट्स में ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न और स्टाइलिश ड्रेस में भी कमाल की लगती हैं। इस डिजाइनर ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था और उनके इस लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली है। धुरंधर के बाद वह रातों-रात चर्चा का बड़ा नाम बन गईं।








