IndiGo Flight Emergency Landing: कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत ATC को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित हैं.
IndiGo Flight: इंजन में खराबी के बाद चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, 224 यात्री थे सवार; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशाSource : BBC.com
चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है.
पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई. इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई. विमान में 224 लोग सवार थे.
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, कोलकाता से मंगलवार रात 9:39 बजे इंडिगो की फ्लाइट रवाना हुई थी और रात 11:37 बजे चेन्नई में लैंडिंग हुई.
लैंडिंग से ठीक पहले ATC को अलर्ट मिला
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट
6E-723 को रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होना था, लेकिन यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई.
विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था. रनवे पर उतरने से ठीक पहले पायलट को एहसास हुआ कि बाएं इंजन में खराबी आ गई है. इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया.
इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू
इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव करने के बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे. अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
27 जुलाई: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को पिछले महीने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.
उड़ान के दौरान पायलटों को विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला. इसके बाद क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की.
पायलटों ने राजकोट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी. ATC ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी व्यवस्था की.
एहतियात के तौर पर रनवे के पास फायर टेंडर और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया था. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रखने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
4 अगस्त: Air India फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल
थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी. घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई. घटना में 17 यात्री घायल हुए थे.
शुरुआत में एअर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस बताया था. बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे सिर्फ **‘क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होना’बताया. DGCA मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी.
