आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के  लिए  साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। अभी तक हुए  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने नाम कर चुकी हैं।

वहीं टीम इंडिया दो बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है और दोनों बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब आने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल से पहले आईसीसी एक बड़ा बदलाव कर सकती है।

दरअसल अभी तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई देशों को 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए देखा जाता है। जिससे कई बार टीमों के साथ अंक बांटने को लेकर न्याय नहीं हो पाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान होने वाली 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज को खत्म करने का मन बना रही है।

जिसके बाद कम से कम 3 मैचों की सीरीज रखी जाएगी। दरअसल हाल ही में दुबई में इसको लेकर आईसीसी के हेडक्वार्टर में एक मीटिंग हुई। जिसमें टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर आईसीसी की सहमति बनती हुई दिखाई दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक "भारत,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हैं । जबकि श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देश ज्यादातर 2 मैचों की सीरीज खेलते हैं। जिससे टीमों के बीच अंक बांटने में न्याय हो जाता है। "टेस्ट क्रिकेट मैच में दर्शकों की संख्या को बढ़ाने के लिए डे-नाइट टेस्ट देखने को मिल सकते हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शक न के बराबर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।