गोपालगंज, गोपालगंज की एक शिक्षिका पर यह आरोप है जिले के भोरे प्रखंड के डीह जैतपूरा में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की शिक्षिका ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक आपत्तीजनक टिप की हैं।

शिक्षिका सुल्ताना खातून के द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी पर किये गये टिपणी से शिक्षिका अब मुसीबत में फंसती हुई दिख रही हैं। शिक्षिका सुल्ताना पर आरोप है कि उनहोने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 10 वर्षों से देश मूर्ख बना रहे हैं। शिक्षिका सुल्ताना खातून पर यह भ आरोप है कि उनहोने  बीते 5 अक्टूबर को अंग्रेजी का क्लास ले रही थी तभी उन्होंने क्लास के  बच्चों को एक ट्रांसलेशन दिया ।  जिसमें उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख" इस पर इंग्लिश ट्रांसलेशन कर दिखाइए।इस पर  स्कूल के बच्चों ने तो कोई आपत्ति नहीं की मगर  उनके अभिभावकों ने  इसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा अधिकारी लखींद्र दास से की है । मामले की गंभीरता को लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है ।

आपके खिलाफ क्यों न करे कार्रवाई- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी टीचर सुल्ताना खातून को नोटिस जारी किया है। उन्होंने शिक्षिका को दिए गए नोटिस में लिखा कि आपने क्लास में छात्र-छात्राओं के सामने देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित एवं भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया है । आपका यह अमर्यादित एवं भड़काऊ भाषा एक लोक सेवक की अस्मिता पर उपहास को इंगित करता है ।   आपका यह कृत्य आपकी उदासीनता, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता के साथ-साथ सामाजिक भेदभाव एवं अराजकता को दर्शाता है । क्यों नहीं आपके इस कृत्य के लिए अनुशासनिक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन कर दिया जाए।